राहुल-सुदर्शन की मजबूत साझेदारी, भारत ए को जीत के लिए 243 रनों की दरकार
केएल राहुल (रिटायर्ड हर्ट 74) और साई सुदर्शन (नाबाद 44) की पारियों से भारत ए ने गुरुवार को दूसरे अनाधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 169 रन बनाए और उसे जीत के लिए 243 रनों की दरकार है। मीडिया…

केएल राहुल (रिटायर्ड हर्ट 74) और साई सुदर्शन (नाबाद 44) की पारियों से भारत ए ने गुरुवार को दूसरे अनाधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 169 रन बनाए और उसे जीत के लिए 243 रनों की दरकार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल को हल्का बुखार था, फिर भी उन्होंने टीम के लिए बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि, परिस्थितियों की वजह से उन्हें फिजियो के साथ मैदान छोड़ना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ए ने कल के तीन विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 185 रन पर खत्म हुई। आज सुबह के सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा विकेट स्कोर में महज एक रन जोड़ कर गंवा दिया।
कूपर कॉनली (एक) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड आउट किया। जॉश फिलिपे ने कैंपबेल केलावे के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 रन जोड़े। मानव सुथार ने जॉश फिलिपे (50) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। जेक एडवर्ड्स (10) और विल सदरलैंड (शून्य) को गुरनूर बरार ने एक ही ओवर में आउट कर पवेलियन भेज दिया।
हालांकि इस दौरान कैंपबेल केलावे एक छोर थामे रन बनाते रहे। टॉड मर्फी (12), कोरी रॉकीचॉली (11) रन बनाकर आउट हुये। 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यश ठाकुर ने हेनरी थॉर्नटन (शून्य) को आउटकर 185 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ए की दूसरी पारी को समेट दिया। कैंपबेल केलावे 149 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ए को दूसरी पारी में जीत के लिए 412 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। टीम की शुरुआत केएल राहुल और एन. जगदीशन ने की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की ठोस साझेदारी निभाई।

हालांकि, जगदीशन 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान केएल राहुल ने धैर्य से खेलते हुए 74 रन की अहम पारी खेली, लेकिन चोटिल होने की वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। देवदत्त पडीक्कल एक बार फिर फ्लॉप रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में भी वह महज 1 रन पर सिमट गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ए से कप्तान मैक स्वीनी ने दूसरी पारी में शानदार 85 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर जॉश फिलिप ने 50 रनों का योगदान दिया। भारत से गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल कर कंगारू बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
