द इंडियन व्यू

राहुल चाहर सर्रे टीम से जुड़े, काउंटी सत्र के आखिरी मैच में होंगे शामिल

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जायेगा। @surreycricket सफेद गेंद के क्रिकेट में सात…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
1 min read
राहुल चाहर सर्रे टीम से जुड़े, काउंटी सत्र के आखिरी मैच में होंगे शामिल

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जायेगा।

@surreycricket

सफेद गेंद के क्रिकेट में सात बार भारत के लिये खेल चुके 26 वर्षीय चाहर ने सितंबर की शुरूआत में काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के लिये रजिस्टर कराया था लेकिन वार्विकशर और नॉटिंघमशर के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी।

सर्रे काउंटी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ लेग स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी मैच के लिये टीम में हैं। वह रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिये खेलते हैं और भारत के लिये सीमित ओवरों के क्रिकेट में सात मैच खेल चुके हैं।’

https://twitter.com/surreycricket/status/1970151688557183104

चाहर ने सर्रे की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ इस सप्ताह के मैच के लिये सर्रे से जुड़कर खुश हूं। मैं टीम की जीत में योगदान देना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहता हूं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।