द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, फिर उठाया विवादित मुद्दा

भोपाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार सुबह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी की। इस दौरान…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
3 min read
राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, फिर उठाया विवादित मुद्दा

भोपाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार सुबह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी की। इस दौरान उन्होंने पमचढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और वोटों के बाबत विवादित मुद्दा उठाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।दरअसल, राहुल गांधी का जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग तय किया गया था। इसके बाद रातभर तैयारी की गई। राहुल गांधी रविवार सुबह 6:14 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट पहुंचे, जहां से राहुल गांधी और जीतू पटवारी ने जिप्सी में बैठकर सफारी शुरू की। वे खुली जीप में पनारपानी और बारासेल तक घूमे। उन्होंने इस दौरान करीब तक 10 किलोमीटर का सफर किया।जंगल सफारी के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सफारी दल में पांच जिप्सी और एक फॉरेस्ट कैंपर वाहन शामिल रहा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी भी दल के साथ मौजूद रहे। पनारपानी गेट से शुरू हुई सफारी में घोड़ानाल, बतकछार, नीमघान और पनारपानी जैसे प्रमुख पॉइंट शामिल थे। इसके बाद वे वापस रविशंकर भवन लौटे। रविशंकर भवन में पार्टी पदाधिकारियों से बात करने के बाद राहुल, गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मौजूद बच्चों से भी मिले।जंगल सफारी से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण की जानकारी देने के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में भी ऐसे मामले सामने लाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा वाला प्रजेंटेशन देखा आपने। यहां 25 लाख वोटों की चोरी हुई। डेटा देखने के बाद मेरी सोच है कि मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ। ये भाजपा और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है।उन्होंने कहा कि हमारे पास और भी सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे। मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब एसआईआर से कवर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मप्र में भी हम खुलासा करेंगे। हमारे पास इससे जुड़ी बहुत जानकारी है। जिला अध्यक्षों से भी अच्छा फीड बैक मिला है।____________

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।