द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मुक्केबाजी : सचिन सिवाच व लक्ष्य चाहर सहित सेना के नौ मुक्केबाज सेमीफाइनल में

सचिन सिवाच और लक्ष्य चाहर सहित सेना खेल संवर्धन बोर्ड के नौ मुक्केबाजों ने आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पांचवें दिन सेमीफाइनल में पहुंचे। साभार : गूगल पूर्व विश्व युवा चैंपियन सिवाच ने लाइटवेट…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
1 min read
राष्ट्रीय मुक्केबाजी : सचिन सिवाच व लक्ष्य चाहर सहित सेना के नौ मुक्केबाज सेमीफाइनल में

सचिन सिवाच और लक्ष्य चाहर सहित सेना खेल संवर्धन बोर्ड के नौ मुक्केबाजों ने आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पांचवें दिन सेमीफाइनल में पहुंचे।

साभार : गूगल

पूर्व विश्व युवा चैंपियन सिवाच ने लाइटवेट (55-60 किग्रा) वर्ग में हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार पर 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि एशियाई खेलों में भाग ले चुके चाहर ने भी लाइट हैवीवेट (75-80 किग्रा) वर्ग में जीत के साथ अंतिम चार ने अपनी जगह बनाई।

सचिन और चाहर के अलावा एसएससीबी के अन्य मुक्केबाजों में जदुमणि सिंह मंडेंगब्रम (फ्लाईवेट), पवन बर्त्वाल (बैंटमवेट), हितेश (लाइट मिडिलवेट), दीपक (वेल्टरवेट), जुगनू (क्रूजरवेट), विशाल (हैवीवेट), और गौरव चौहान (सुपर हैवीवेट) हैं।

वेल्टरवेट (60-65 किग्रा) वर्ग में मौजूदा चैंपियन शिव थापा ने मणिपुर के हेनथोई मायेंगबाम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना हिमाचल प्रदेश के अविनाश जामवाल से होगा। जामवाल ने क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबले में हरियाणा के अंशुल को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।