राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप : शिवा थापा व सचिन सिवाच की जीत
गत विजेता शिवा थापा ने आठवीं एलीट पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को वेल्टरवेट (60 से 65 किलोवर्ग) में इनायत खान पर जीत दर्ज की। साभार : गूगल असम के लिए खेल रहे थापा लंदन ओलंपिक 2012 के लिये क्वालीफाई…

गत विजेता शिवा थापा ने आठवीं एलीट पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को वेल्टरवेट (60 से 65 किलोवर्ग) में इनायत खान पर जीत दर्ज की।

असम के लिए खेल रहे थापा लंदन ओलंपिक 2012 के लिये क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय मुक्केबाज बने थे। उन्होंने पहले दौर में इनायत को 5 . 0 से हराया। पूर्व विश्व युवा विजेता सचिन सिवाच ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के लिये खेलते हुए अक्षय को 5 . 0 से हराया।
दूसरे दिन राजस्थान के देवांश सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को फ्लायवेट (47 से 50 किलो) वर्ग में हराया। इसी वर्ग में छत्तीसगढ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को हराया। राजस्थान के प्रियदर्शी सिंह अशिया (लाइट मिडिलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूसरवेट) और हर्ष चौधरी (हैवीवेट) ने भी जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
