द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मुक्केबाजी : अभिनाश जामवाल की स्वर्णिम सफलता, सेना ने तीसरी बार जीता खिताब

हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में वेल्टरवेट (60 से 65 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि सेना ने लगातार तीसरी बार टीम खिताब अपने नाम…

Ragwendra P Singh
January 14, 2025
2 min read
राष्ट्रीय मुक्केबाजी : अभिनाश जामवाल की स्वर्णिम सफलता, सेना ने तीसरी बार जीता खिताब

हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में वेल्टरवेट (60 से 65 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि सेना ने लगातार तीसरी बार टीम खिताब अपने नाम किया।

साभार : गूगल

मौजूदा विजेता शिवा थापा और पूर्व युवा विश्व विजेता वंशज कुमार को हराने वाले जामवाल ने फाइनल में रेलवे के अमित को हराया। इस बीच सेना के मुक्केबाज सचिन सिवाच ने लाइटवेट (55 से 60 किलो) और लक्ष्य चाहर ने लाइट हैवीवेट (75 से 80 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

सिवाच ने पंजाब के निखिल को हराया जबकि चाहर ने दिल्ली के ध्रुव सिंह को हराया। बेंटमवेट (50 से 55 किलो) वर्ग में मनीष राठौड ने सेना के पवन बर्तवाल को हराया जबकि वेल्टरवेट (70 से 75 किलो) में निखिल दुबे ने दीपक को हराया।

क्रूसरवेट (80 से 85 किलो) वर्ग में सुमित ने सेना के जुगनू को हराया जबकि नरेंदर ने सुपर हैवीवेट (90 और 90 प्लस वर्ग) में हरियाणा के अंशुल गिल को हराया। सेना ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह और पूर्व विश्व विजेता स्वीटी बूरा मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।