द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम गोवा रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुआय थाई टीम गोवा में होने वाली राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश टीम में आदित्य गुप्ता, हिमांशु सिंह, सतीश यादव, शुभ यादव, अमर यादव, राशि…

Ragwendra P Singh
April 10, 2026
2 min read
राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम गोवा रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुआय थाई टीम गोवा में होने वाली राष्ट्रीय मुआय थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश टीम में आदित्य गुप्ता, हिमांशु सिंह, सतीश यादव, शुभ यादव, अमर यादव, राशि सिंह, आर्या गुप्ता और जयदीप पटेल को जगह मिली है जो विभिन्न वर्गों में चुनौती पेश करेंगे।

मुआय थाई (थाईलैंड की पारंपरिक युद्ध कला) की यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप गोवा के मापुसा में 11 व 12 अप्रैल, 2026 तक होगी। उत्तर प्रदेश मुआय थाई काउंसिल के सचिव अभिषेक मौर्या ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने गहन अभ्यास किया है। इस दौरान प्रशिक्षकों ने तकनीकी कौशल, फुटवर्क और स्टेमिना पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी कराई है। उत्तर प्रदेश के टीम कोच आकाश मौर्या व मैनेजर आदित्य गुप्ता होंगे।

टीम की रवानगी से पूर्व काउंसिल के पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंद किशोर पांडेय से मुलाकात की। डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुआय थाई जैसे मार्शल आर्ट्स खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस, फिटनेस और मानसिक दृढ़ता विकसित करते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी टीम राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान मौजूद रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम (आरएसजी), लखनऊ के निदेशक हर्षवर्धन सिंह ने भी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।