38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता रजत पदक
लखनऊ। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। देहरादून में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के…

लखनऊ। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। देहरादून में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव और मृणाल चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 4(27) के स्कोर के साथ उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ।

इस स्पर्धा में झारखंड के गोल्डी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, विष्णु चौधरी और गुरुचरण बेसरा ने 4(29) के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सर्विसेज टीम के बोम्मदेवरा धीरज, राहुल, इंद्र चंद्र इंद्र और सुखचैन सिंह को 4(28) - 4(27) के स्कोर के साथ कांस्य पदक मिला।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने रजत पदक विजेता तीरंदाजी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब तक राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वें स्थान पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
