द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 : इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

खेल मंत्रालय ने गुरुवार (2 जनवरी) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। @TheKhelIndia इन दोनों…

Ragwendra P Singh
January 2, 2025
2 min read
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 : इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

खेल मंत्रालय ने गुरुवार (2 जनवरी) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।

@TheKhelIndia

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपियन प्रवीण कुमार भी 17 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

बता दें कि, ओलंपियन मनु भाकर का नाम शुरू में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित लोगों की सूची से गायब था। खेल रत्न पुरस्कारों के लिए मनु के नामांकन को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

https://twitter.com/TheKhelIndia/status/1874751456550789581

क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा था कि उन्हें नामांकन से वंचित रखा गया था। हालांकि, बाद में स्टार भारतीय निशानेबाज ने कहा कि नामांकन दाखिल करते समय उनकी ओर से कुछ चूक हुई थी और इसे ठीक किया जा रहा है'।

https://twitter.com/realmanubhaker/status/1871503617762730009

भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतकर एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी। वहीं, हरमनप्रीत सिंह ने 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की।

https://twitter.com/PIB_India/status/1874744764668809580

गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने में भी अहम भूमिका निभाई।

खेल रत्न (सम्मानित 4 खिलाड़ी)

गुकेश डी : शतरंज

हरमनप्रीत सिंह : हॉकी

प्रवीण कुमार : पैरा-एथलेटिक्स

मनु भाकर : शूटिंग

खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची भी जारी की, जिसमें 17 पैरा-एथलीटों के साथ 32 एथलीट भी हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार पिछले 4 वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

साभार : गूगल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।