राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता’ को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई ने लागू किए 10 सख्त नियम
राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता’ को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई ने 10 सख्त नियम लागू किए हैं, जिसमें डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलना अनिवार्य, टूर पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी और सीरीज के दौरान…

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता’ को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई ने 10 सख्त नियम लागू किए हैं, जिसमें डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलना अनिवार्य, टूर पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी और सीरीज के दौरान पर्सनल एड शूट पर बैन जैसे कई नियम हैं।

इनका पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिसमें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और आईपीएल में खेलने पर रोक भी है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन निर्देशों का ऐलान हुआ है जिसके पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सीरीज में वाइटवाश का सामना करना पड़ा था।
बोर्ड ने विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवारों के रहने के लिए दो हफ्ते के टाइम पीरियड को मंजूरी दी है, इसके अलावा पर्सनल स्टाफ और एड फोटो शूट पर बैन लगाए हैं।
बोर्ड की नीति में कहा गया है, ‘‘इसमें किसी भी एक्सेप्शन या बदलाव को चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच से पहले से अप्रूव किया जाना चाहिए। इसका पालन नहीं करने पर बीसीसीआई द्वारा उचित समझी जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।’’
नीति में चेताया गया, ‘‘इसके अलावा बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जिसमें संबंधित खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोकना और बीसीसीआई के खिलाड़ी अनुबंध के अंतर्गत रिटेनर राशि या मैच फीस से कटौती करना शामिल हो सकता है।’’
इस डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि अब से खिलाड़ियों को टूर के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी साथ ही टूर या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
