द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति मुर्मु प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचीं गुजरात के सोमनाथ

गिर सोमनाथ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए सोमनाथ पहुंच गईं हैं, यहां त्रिवेणी हेलीपैड पर…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
1 min read
राष्ट्रपति मुर्मु प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचीं गुजरात के सोमनाथ

गिर सोमनाथ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए सोमनाथ पहुंच गईं हैं, यहां त्रिवेणी हेलीपैड पर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया।हेलीपैड पर पर्यटन मंत्री मूलु बेरा, सांसद राजेश चुडासमा, कलेक्टर एन.वी. उपाध्याय और जिला पुलिस प्रमुख जयदीपसिंह जाडेजा ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमनाथ महादेव के दर्शन से पूर्व दिग्विजय द्वार के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। अखंड भारत के शिल्पी और सोमनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के संकल्पकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने सरदार पटेल को भाववंदना दी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।सोमनाथ मंदिर परिसर में पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा, सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. लहेरी, ट्रस्टी जे.डी. परमार और ट्रस्ट के सचिव योगेंद्र देसाई ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।