राष्ट्रपति मुर्मु ने अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का किया उद्घाटन
गाजियाबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।…

गाजियाबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ट्रांस हिंडन जोन को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वहीं, रूट भी डायवर्ट किया गया है।रविवार सुबह 11.33 पर राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू नगर के इंदिरापुरम शक्ति खंड 2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल परिसर पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य लोग थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने 1200 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का विधिवत उद्घाटन किया। मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण कर आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज की सुविधाओं के बारे में जाना।राष्ट्रपति की अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पहुंचकर सारी तैयारी का जायजा लिया। इसे कार्यक्रम को लेकर कमांडों और सुरक्षा बलों ने कल शाम से ही डेरा डाल रखा है। इसके अलावा दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। सुबह से ही पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार जायजा लिया। सुरक्षा समेत तमाम इंतजामों की समीक्षा की गई।राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही याताया डायर्वट किया गया। भोपुरा और तुलसी निकेतन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। ये वाहन करनगेट गोल चक्कर से बीकानेर गोल चक्कर होते हुए मोहननगर की ओर से जा सकें। सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
