रामनगर से जल्द ही बाहर किए जाएंगे निजी बस अड्डे
हल्द्वानी : निजी बस अड्डों को रामनगर शहर से बाहर करने की कयायद तेज हो गई है। इसके तहत नगर पालिका ने करीब दो हेक्टेयर भूमि पर पार्किंग निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह काशीपुर, कोटाबाग, हल्द्वानी समेत अन्य…

हल्द्वानी : निजी बस अड्डों को रामनगर शहर से बाहर करने की कयायद तेज हो गई है। इसके तहत नगर पालिका ने करीब दो हेक्टेयर भूमि पर पार्किंग निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह काशीपुर, कोटाबाग, हल्द्वानी समेत अन्य बस अड्डों को शहर से बाहर किया जाएगा। इससे शहर में जाम लगने की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।
रामनगर में काशीपुर, हल्द्वानी, केएमयू व जेएमयू समेत करीब पांच से अधिक प्राइवेट बस अडडे मौजूद हैं। निजी बस अड्डों के शहर से संचालित होने के चलते शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रशसन व नगर फालिका ने निजी बस अड्डों को शहर से बाहर करने का निर्णय लिया था। इसके लिए हल्द्वानी बाईपास पुल से सटी नगर पालिका की दो हेक्टेयर भूमि पर पार्किंग का निर्माण कराया गया था, जिसका कार्य पूरा हो गया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार के अनुसार जल्द ही नगर पालिका, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों के साथ मिलकर पार्किंग का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद अगले सप्ताह तक निजी बस अड्डों को की सभी बसों को इस पार्किंग में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी बस केवल अपने तय समय पर ही शहर में प्रवेश करेंगी। इससे शहर को जाम से निजात मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
