राफिन्हा और ओल्मो की धमाकेदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने अलावेस को 3-1 से हराया
राफिन्हा के शानदार खेल और दानी ओल्मो के दो गोल से बार्सिलोना ने ला लीगा में अलावेस पर 3-1 से जीत दर्ज की। राफिन्हा ने टीम के शुरुआती दो गोल में मददगार की भूमिका निभाई जबकि युवा लामिन यामन ने भी एक गोल करने के साथ एक गोल…

राफिन्हा के शानदार खेल और दानी ओल्मो के दो गोल से बार्सिलोना ने ला लीगा में अलावेस पर 3-1 से जीत दर्ज की। राफिन्हा ने टीम के शुरुआती दो गोल में मददगार की भूमिका निभाई जबकि युवा लामिन यामन ने भी एक गोल करने के साथ एक गोल में मददगार की भूमिका निभाकर लय में वापसी के संकेत दिये।
इस जीत से टीम को चैंपियंस लीग में पिछले सप्ताह चेल्सी से मिली 0-3 की हार से उबरने में मदद मिलेगी। पाब्लो इबानेज ने मैच के शुरुआती मिनट में ही गोलकर अल्वेज का खाता खोला लेकिन टीम की यह बढ़त महज आठ मिनट तक ही रही।
18 साल के यामल ने मैच के आठवें मिनट में बार्सिलोना को बराबरी दिला दी और फिर ओल्मो ने 26वें मिनट में गोल कर 2-1 से आगे कर दिया।

ओल्मो ने मैच के स्टॉपेज समय (90+3 मिनट) ने गोल कर अल्वेस की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। लीग के अन्य मैचों में निको विलियम्स के गोल ने एथलेटिक बिलबाओ को लेवांटे पर 2-0 से जीत दिलाई जबकि ओसासुना ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मेलोर्का को 2-2 से बराबर पर रोक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
