द इंडियन व्यू

राजीव शुक्ला का 66वां जन्मदिन, खिचड़ी के वितरण से जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त सचिव शुभांश कुमार ने बीसीसीआई के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के 66वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य खिचड़ी भोज और रूहआवाजा का आयोजन किया। इस अवसर पर कुल 500 किलोग्राम…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
1 min read
राजीव शुक्ला का 66वां जन्मदिन, खिचड़ी के वितरण से जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त सचिव शुभांश कुमार ने बीसीसीआई के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के 66वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य खिचड़ी भोज और रूहआवाजा का आयोजन किया।

इस अवसर पर कुल 500 किलोग्राम खिचड़ी वितरित की गई, जिसमें से 300 किलोग्राम खिचड़ी स्पोर्ट्स गैलेक्सी के बाहर और 200 किलोग्राम खिचड़ी नाजा मार्केट में जरूरतमंदों में बांटी गई।

इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के कार्यकारी सदस्य कमलकांत कनौजिया (पूर्व रणजी क्रिकेटर), राकेश सिंह सहित सभी संयुक्त सचिव एवं नाजा व्यापार मंडल के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना था। सभी ने मिलकर खिचड़ी वितरण में शामिल होकर समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियाँ बांटी और इस खास दिन को यादगार बना दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।