राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज कुशवाहा का दावा- सोनम से कोई प्रेम संबंध नहीं, बड़ी बहन मानता था
शिलांग : मेघालय में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इससे ये मामला और उलझता जा रहा है। इस बीच सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने पुलिस पूछताछ में दावा करते हुए कहा है कि उसका…

शिलांग : मेघालय में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इससे ये मामला और उलझता जा रहा है। इस बीच सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने पुलिस पूछताछ में दावा करते हुए कहा है कि उसका सोनम से कोई प्रेम संबंध नहीं था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने पुलिस पूछताछ में बार-बार दावा किया है कि सोनम से उसका कोई प्रेम संबंध नहीं था, बल्कि वह उसे "बड़ी बहन" की तरह मानता था। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पूरा 'भाई-बहन' वाला नाटक महज सच को छुपाने और जांच को गुमराह करने की एक चाल है। राज सोनम से लगभग पांच साल छोटा है। पुलिस को संदेह है कि यह पूरा मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। साथ ही, पुलिस को यह भी संकेत मिले हैं कि सोनम और राज हवाला कांड में भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच बेहद सतर्कता से कर रही है। आरोपितों से पूछताछ जारी है और हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। राज ने एक ओर जहां सोनम से प्रेम संबंध होने से इनकार किया, वहीं यह स्वीकार किया कि "राजा को हमने मारा" जिससे शक की सुई और गहराती जा रही है।
इधर, राजा रघुवंशी हत्या मामले में आज मेघालय पुलिस सीन रिक्रिएशन कर सकती है। मामले में पुलिस सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और अन्य तीन आरोपितों को वारदात वाली जगह पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कर सकती है। पुलिस ने सोमवार को सोनम की मेडिकल जांच करवाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
