द इंडियन व्यू

राजा रघुवंशी हत्याकांड का रिक्रिएशन,आरोपितों ने मोबाइल किया नष्ट, हत्या में इस्तेमाल एक चाकू नहीं मिला

शिलांग : मेघालय के सोहरा स्थित वेई सॉडोंग जलप्रपात में मंगलवार को राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने घटनास्थल पर जाकर अपराध की बारीकी से पुनर्निर्मिति (क्राइम सीन रिक्रिएशन )…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
3 min read
राजा रघुवंशी हत्याकांड का रिक्रिएशन,आरोपितों ने मोबाइल किया नष्ट, हत्या में इस्तेमाल एक चाकू नहीं मिला

शिलांग : मेघालय के सोहरा स्थित वेई सॉडोंग जलप्रपात में मंगलवार को राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने घटनास्थल पर जाकर अपराध की बारीकी से पुनर्निर्मिति (क्राइम सीन रिक्रिएशन ) की। यह कार्रवाई केस की तह तक पहुंचने में मददगार साबित हुई है।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि यह मामला आत्महत्या या दुर्घटना का नहीं , बल्कि हत्या का है। जांच में पाया गया कि रघुवंशी को चाकू से वार करके मारा गया था। इसके अलावा उसके फोन को तोड़ दिया गया और जिस चाकू से उसे मारा गया था, वह गायब है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या को छिपाने का प्रयास किया गया था।

एसपी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने वेई सॉडोंग फॉल्स में अपराध स्थल का विस्तृत पुनर्निर्माण (रिक्रिएशन) किया, जिससे राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार घटनाओं के संबंध में सिलसिलेवार जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि रिक्रिएशन काफी सफल रहा और इससे हमें पूरी वारदात की बेहद स्पष्ट तस्वीर मिली है।

एसपी के मुताबिक, टीम ने सबसे पहले उस पार्किंग स्थल से शुरुआत की जहां आरोपितों ने अपनी दोपहिया वाहन छोड़ी थीं। वहां से वे घटनास्थल तक गए, यह समझने के लिए कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां था। जांच में खुलासा हुआ है कि राजा रघुवंशी की हत्या तीन क्रमिक हमला से की गई थी। सबसे पहले विशाल ने राजा पर हमला किया , उसके बाद आनंद और अंत में आकाश ने हमला किया।

एसपी के अनुसार आरोपितों ने हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों की जानकारी दी और बताया कि उनमें से एक हथियार अब भी गायब है। उसे खोजने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तलाशी अभियान चला रहा है। हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिशों का भी एसआईटी ने रिक्रिएशन किया। आरोपितों के मुताबिक, पीड़ित का मोबाइल पहले सोनम ने क्षतिग्रस्त किया, फिर विशाल ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया।

एसपी ने यह भी बताया कि पूरे घटनाक्रम यानि घटनास्थल पर पहुंचने से लेकर हत्या, सबूतों को नष्ट करने और वहां से निकलने तक को बारीकी से दोहराया गया, ताकि जांच को निर्णायक दिशा दी जा सके।

इससे पहले मंगलवार की सुबह मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस द्वारा की जा रही है कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा विश्वासघात कुछ हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सोनम उन्हें मिली तो वह उससे पूछेगें कि आखिर उसने राजा की हत्या क्यों की?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।