द इंडियन व्यू

राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन

जबलपुर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के जबलपुर को बड़ी सौगात देंगे। वे व्हीकल फैक्टरी जबलपुर में आयोजित समारोह में 450…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
2 min read
राजनाथ सिंह आज जबलपुर में 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का करेंगे भूमि पूजन

जबलपुर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के जबलपुर को बड़ी सौगात देंगे। वे व्हीकल फैक्टरी जबलपुर में आयोजित समारोह में 450 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले टी-टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी एमएस उइके ने बताया कि इस ओवरहॉलिंग परियोजना से जबलपुर एक बार फिर देश के रक्षा मानचित्र पर अपनी सामरिक और औद्योगिक क्षमता सिद्ध करेगा। रक्षा मंत्रालय के इस प्रोजेक्ट से न केवल रक्षा उपकरणों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि महाकौशल क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अनेक नए अवसर भी सृजित होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पूर्वान्ह 11.55 बजे गोवा से वायुयान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री सिंह का स्वागत एवं अगवानी करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12ः20 बजे व्हीकल फैक्टरी पहुचेंगे। रक्षामंत्री दोपहर 12ः35 बजे व्हीकल फैक्टरी में टी-सीरीज टैंक के ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।रक्षामंत्री सिंह कार्यक्रम के बाद दोपहर 2ः35 बजे व्हीकल फैक्टरी से प्रस्थान कर दोपहर 2ः45 बजे साउथ सिविल लाइन पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल होंने के बाद दोपहर 3ः15 बजे डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3.20 बजे वायुयान से नई दिल्ली रवाना होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।