द इंडियन व्यू

राजकोट में तीसरा टी-20, भारत के खिलाफ जीत पर इंग्लैंड की निगाह

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। आज भी अगर भारत जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी। साभार : गूगल इंग्लैंड…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
राजकोट में तीसरा टी-20, भारत के खिलाफ जीत पर इंग्लैंड की निगाह

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। आज भी अगर भारत जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी।

साभार : गूगल

इंग्लैंड ने सोमवार को ही अपनी प्लेइंग-11 रिलीज कर दी। टीम में बदलाव नहीं किए गए। वहीं टीम इंडिया 1 बदलाव कर सकती है। बैटर ध्रुव जुरेल की जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 26 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज 11 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। टीम अगर आज भी हार गई तो भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज गंवा देगी।

सीरीज में मिस्ट्री ऑफ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 टी-20 में 5 विकेट हैं। वहीं तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा टीम के टॉप स्कोरर हैं। दोनों ने सीरीज में 91-91 रन बनाए हैं। अभिषेक ने पहले और तिलक ने दूसरे टी-20 में फिफ्टी लगाई थी।

इंग्लैंड के लिए सीरीज में कप्तान जोस बटलर ही बैटिंग से कमाल दिखा सके हैं। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 2 मैचों में 113 रन बनाए हैं। पहले टी-20 में उन्होंने फिफ्टी भी लगाई थी। दूसरा टी-20 खेलने वाले तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने 3 विकेट लिए हैं।

राजकोट में 2013 से 2023 तक 5 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 3 में पहले बैटिंग और 2 में पहले बॉलिंग करने वाली टीम को जीत मिली। भारत ने एक ही मैच गंवाया है, टीम को 2017 में न्यूजीलैंड ने हराया था। भारत ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 228 रन बनाए थे, यही इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर भी है।

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।