राजकोट में कीवी तूफान, कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने खोला जीत का राज
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने राजकोट वनडे में 7 विकेट से शानदार जीत के बाद उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिन्होंने भारत से यह मैच छीना। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने कीवियों के सामने 285 रनों…

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने राजकोट वनडे में 7 विकेट से शानदार जीत के बाद उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिन्होंने भारत से यह मैच छीना। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने कीवियों के सामने 285 रनों का टारगेट रखा था।
केएल राहुल ने नंबर-5 पर आकर शानदार शतक जड़ा और 112 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल के वनडे करियर की यह 8वीं सेंचुरी थी। हालांकि उनके इस शतक पर डेरेल मिशेल ने पानी फेर दिया। मिशेल ने न्यूजीलैंड के लिए शतक जड़ते हुए 131 रनों की नाबाद पारी खेली।
माइकल ब्रेसवेल मैच के बाद न्यूजीलैंड की इस परफॉर्मेंस से काफी खुश दिखे और उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
माइकल ब्रेसवेल ने मैच के बाद कहा, “यह हमारी तरफ से एक पूरा परफॉर्मेंस था और मुझे टीम पर गर्व है। हम हाफ टाइम में बहुत खुश थे। हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की। यह बॉल से एक टिपिकल कीवी परफॉर्मेंस था। हम सच में कुछ भी चेज करने के लिए तैयार थे।"

न्यूजीलैंड के कप्तान ने आगे कहा, "उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की, और जिस तरह से खिलाड़ियों ने खुद को ढाला और प्रेशर को संभाला, वह शानदार था।
फिर डेरिल और यंग ने मैच भारत से छीन लिया। बल्लेबाजों ने कंडीशंस को बहुत अच्छे से पढ़ा। हमें खुद को ढालने और गेम को सीधे टक्कर देने पर गर्व है। उसने बहुत अच्छी बॉलिंग की। भारत में डेब्यू करना कभी आसान नहीं होता। उसने (जेडेन लेनोक्स) मुश्किल ओवर फेंके।”
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। आखिरी मैच के दौरान कई चीजें दांव पर लगी होगी।
• भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर पर कभी कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है।
• भारत इंदौर में कभी कोई वनडे नहीं हारा है।
• भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी कोई वनडे सीरीज डिसाइडर मैच नहीं हारा है।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
