राउंडग्लास हॉकी अकादमी खिताब की रक्षा के लिए तैयार
लखनऊ। पिछली विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) की टीम 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में मेजर ध्यानचंद हरियाणा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। केडी सिंह बाबू सोसायटी के…
लखनऊ। पिछली विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) की टीम 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में मेजर ध्यानचंद हरियाणा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
केडी सिंह बाबू सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट की शुरुआत 11 फरवरी को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे मुख्य अतिथि ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह करेंगे। दिन के अन्य मैचों में यूपी करम अपना पहला मुकाबला जय हॉकी तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगी।
इस टूर्नामेंट के लिए चयनित राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) की टीम में प्रिंस पाल सिंह (गोलकीपर), सोहित सिंह, इंदरप्रीत सिंह, रचित दिवाकर (डिफेंडर), दीपांशु, अंशप्रीत सिंह, बलराज सिंह, मनवीर सिंह (मिडफील्डर) और गुरमानव सिंह, रणवीर सिंह, अभिजोत सिंह, कसमप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, हरकीरत सिंह, जसप्रीत सिंह व निशांत (फॉरवर्ड) को जगह मिली है।
टूर्नामेंट में कल का फिक्सचर
फ्लिकर्स ब्रदर्स (हरियाणा) बनाम महेंद्र मेमोरियल (हरियाणा) – सुबह 10:00 बजे
राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) बनाम मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) – सुबह 11:30 बजे
नेवल टाटा (ओडिशा भुवनेश्वर), बनाम मनमोहन सिंह हॉकी (हरियाणा) – दोपहर 1:00 बजे
यूपी करम बनाम जय हॉकी (तमिलनाडु) – दोपहर 2:30 बजे
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
