द इंडियन व्यू

राउंडग्लास हॉकी अकादमी और नवल टाटा ओडिशा क्वार्टर फाइनल में, यूपी करम बाहर

लखनऊ। राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। दूसरी ओर, मेजबान टीम यूपी…

Ragwendra P Singh
February 13, 2025
2 min read
राउंडग्लास हॉकी अकादमी और नवल टाटा ओडिशा क्वार्टर फाइनल में, यूपी करम बाहर

लखनऊ। राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। दूसरी ओर, मेजबान टीम यूपी करम दूसरी लगातार हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट

केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में पूल ए से राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाई, जबकि फ्लिकर्स ब्रदर्स दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची। पूल बी से नवल टाटा ओडिशा ने तीन जीत अर्जित की और मनमोहन सिंह अकादमी (हरियाणा) ने दो जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।

नवल टाटा ओडिशा ने मेजबान यूपी करम को 7-0 से हराकर जोरदार जीत हासिल की। यूपी की टीम ने कड़ी मेहनत की, लेकिन गोल के मौके नहीं तलाश सकी। नवल टाटा ओडिशा के निर्मल मिंज ने छठवें, 33वें और 38वें मिनट में गोल दागे, वहीं रोशन मिंज (19वें मिनट), अभिनाश कुजूर (24वें मिनट), सी.रैंचोरिया (56वें मिनट) और अभिषेक सोरेंग (58वें मिनट) ने 1-1 गोल किए।

दूसरी ओर, पिछली विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने फ्लिकर्स ब्रदर्स को 8-0 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पूरे मैच में टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और मजबूत डिफेंस के कारण विरोधी को कोई भी गोल करने का अवसर नहीं मिला।

मैच का पहला गोल गुरमानवदीप सिंह ने 14वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर दागा। वहीं हरकीरत सिंह ने 27वें मिनट में साथी खिलाड़ी से मिले पास पर दूसरा गोल किया।

इसके बाद गुरमानवदीप सिंह ने 30वें मिनट, मानवीर सिंह ने 40वें, अंशप्रीत सिंह ने 53वें और रचित दिवाकर ने 56वें मिनट में मैदानी गोल किए। साथ ही, निशांत तंवर ने 29वें मिनट और अंशप्रीत सिंह ने 54वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को शानदार अंदाज में गोल में तब्दील किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।