राउंडग्लास हॉकी अकादमी और यूपी करम ने शानदार जीत से की शुरुआत
लखनऊ। गत विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) को 8-2 से शिकस्त दी। वहीं यूपी करम ने भी…

लखनऊ। गत विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) को 8-2 से शिकस्त दी। वहीं यूपी करम ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जय हॉकी अकादमी (तमिलनाडु) को 5-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में यूपी करम और जय हॉकी अकादमी, तमिलनाडु के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहला क्वार्टर गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे क्वार्टर में यूपी करम के लकी कुमार ने 19वें और करन कुमार ने 24वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद, पृथ्वी राज ने 33वें मिनट में साथी खिलाड़ी से मिले पास पर गोल दागा। फिर कृष सिंह (35वां और 38वां मिनट) ने दो गोल कर यूपी करम को 5-1 से जीत दिलाई। जय हॉकी अकादमी से साई विग्नेश ने एकमात्र गोल किया।

दूसरी ओर, राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में ही पांच गोल दागे। टीम ने प्रतिद्वंद्वी की गलती के चलते मिले मौकों को गोल के रुप में भुनाया। जसप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने के बाद 22वें मिनट में मैदानी गोल दागा। रणवीर सिंह ने 13वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया और दो मिनट बाद ही मैदानी गोल किया।
कसमप्रीत सिंह (14वां मिनट), निशांत तंवर (20वां मिनट) और अभिजोत सिंह (27वां मिनट) ने 1-1 लिए गोल किए। मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) के लिए दक्ष द्वितीय (23वां मिनट) और नैतिक ग्रोवर (53वां मिनट) ने गोल किए।

अन्य मुकाबलों में फ्लिकर्स ब्रदर्स (हरियाणा) ने महेंद्र मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब (हरियाणा) को 3-1 से हराया। विराट सिंह, आदित्य और विशाल ने विजयी टीम के लिए गोल किए, जबकि हिमांशु शर्मा ने महेंद्र मेमोरियल के लिए एकमात्र गोल किया। वहीं नेवल टाटा (ओडिशा) ने मनमोहन सिंह हॉकी अकादमी (हरियाणा) को 8-1 से हराया।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह ने किया। इस अवसर पर बाबू साहब के सुपुत्र कुंवर धीरेंद्र सिंह उर्फ कमांडर, ओलंपियन सैयद अली, सुजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कल के मैच:
राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) बनाम महेंद्र मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब (हरियाणा) – सुबह 10:00 बजे
फ्लिकर्स ब्रदर्स (हरियाणा) बनाम मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) – सुबह 11:30 बजे
जय हॉकी अकादमी (तमिलनाडु) बनाम नवल टाटा ओडिशा - दोपहर 1:00 बजे
यूपी करम बनाम मनमोहन सिंह अकादमी (हरियाणा) – दोपहर 2:30 बजे
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
