द इंडियन व्यू

रांची में महिला की हत्या कर शव पर चढ़ाई गाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तमाड़ निवासी करीना देवी ने…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
रांची में महिला की हत्या कर शव पर चढ़ाई गाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तमाड़ निवासी करीना देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां प्रमिला देवी 24 अगस्त को रांची के कांटाटोली निवासी नसीम कुरैशी के घर गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल भी लगातार बंद मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी ने बुंडू के एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने तकनीकी सहयोग से बुंडू एदलहातु से नसीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी और चालक मो. साउद काजी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दानिश ने बताया कि उसके पिता और प्रमिला देवी के बीच लंबे समय से नाजायज संबंध थे। इसे लेकर घर में विवाद होता था। ऐसे में उसने अपने पिता की जिंदगी से प्रमिला देवी को हमेशा के लिए निकालने की योजना बनाई।

24 अगस्त को उसने झांसा देकर प्रमिला देवी को अपनी गाड़ी में बिठाया, फिर उन्हें शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत्त हो गईं तो सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को टाटा-रांची मुख्य सड़क पर उलीडीह के पास फेंक दिया गया और गाड़ी चढ़ाकर इसे सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। वारदात में उसके चालक साउद काजी ने मदद की।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, दानिश कुरैशी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अड़की और लोअरबाजार थाने में पहले से मामले दर्ज रहे हैं।

पुलिस की जांच और छापामारी दल में तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी, पुलिस अवर निरीक्षक शंभू पंडित, सहायक अवर निरीक्षक अजय प्रताप और तमाड़ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।