रमीज रजा की फिर विवादित टिप्पणी, नोमान अली के स्टाइल पर उड़ाया मजाक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पर कॉमेंट्री के दौरान रमीज रजा की विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि उन्होंने एक बार फिर एक अन्य खिलाड़ी का मजाक उड़ाया है। लाहौर में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच…

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पर कॉमेंट्री के दौरान रमीज रजा की विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि उन्होंने एक बार फिर एक अन्य खिलाड़ी का मजाक उड़ाया है। लाहौर में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के दौरान रजा ने बाबर आजम को लेकर कहा था कि ये आउट होगा तो ड्रामा करेगा।
अब उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली के ड्रेसिंग सेंस की खिल्ली उड़ाई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पीसीबी के पूर्व चेयरमैन ममीज रजा ने सोमवार को कॉमेंट्री के दौरान नोमान अली के चश्मे को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'वह एक फैंसी ग्लास पहना हुआ है। वेल्डिंग वाला ग्लास लग रहा है।'
रमीज रजा की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कुछ पाकिस्तानी यूजर उन्हें खिलाड़ियों की इज्जत करने की नसीहत दे रहे हैं। इसके साथ ही सवाल भी उठा रहे कि 1992 की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के अलावा आपकी और क्या उपलब्धि रही है।

लाहौर टेस्ट के पहले दिन रमीज रजा ने बाबर आजम का मजाक उड़ाया था। उनके खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आउट की अपील की थी जिसे फील्ड अंपायर ने ठुकरा दिया था। उसके बाद मेहमान टीम ने रिव्यू का फैसला किया। उसी दौरान रजा ने यह कहा, ‘हा हा यह अब ड्रामा करेगा।’
सम्बंधित ख़बरें
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
