द इंडियन व्यू

रमिंदर दीप कौर ने जीता बालिका अंडर-14 खिताब

लखनऊ। रमिंदर दीप कौर ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-14 आयु वर्ग का खिताब जीत लिया। रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट लामार्टिनियर कॉलेज स्थित…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
रमिंदर दीप कौर ने जीता बालिका अंडर-14 खिताब

लखनऊ। रमिंदर दीप कौर ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-14 आयु वर्ग का खिताब जीत लिया।

रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें रमिंदर दीप कौर ने फाइनल में विरिका अग्रवाल को 5-3 से शिकस्त दी। इससे पूर्व सेमीफाइनल में रमिंदर ने वन्या को 4-0 से पराजित किया जबकि विरिका ने अन्या चौधरी को 4-0 से मात दी थी।

क्वार्टर फाइनल में रमिंदर, वन्या, अन्या व विरिका ने सफलता हासिल की थी। बालक अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में कबीर शर्मा ने रोमांचक मैच में आद्मय को 4-3 (7-3) से पराजित किया।

इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मो.सूफियान ने विवान सिंह को 6-4 से, आद्मय ने विवान गोयल को 6-2 और कबीर ने अश्विन को 7-6(7-5) से हराया जबकि अर्णव चौहान को वाकओवर मिला।

बालक अंडर-16 के सेमीफाइनल में देवांश ने अनय को 4-2 से हराया। वहीं क्वार्टर फाइनल में अनय ने रोहन को 4-1 से, देवांश ने अर्णव को 4-1 से, यदुराज ने अर्णव श्रीवास्तव को 4-2 से और शौर्य सिंह ने मन्नान को 5-3 से पराजित किया।

बालक अंडर-18 के सेमीफाइनल में देवांश ने ऋषिव को एकतरफा 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में देवांश, ऋषिव व रोहन ने अपने-अपने मैच जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।