रनचेज का नया किंग सूर्या, कोहली का रिकॉर्ड टूटा, रोहित से बस 20 छक्के दूर
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। सूर्या ने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह…

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
सूर्या ने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे थे। यह रिकॉर्ड है टी20 में रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे अधिक सिक्स जड़ने का।
सूर्या लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उनके आगे अब सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा है। हिटमैन और सूर्या के बीच भी मात्र 20 छक्कों की ही अंतर है।
सूर्या ने रनचेज के दौरान भारत के लिए अब तक 36 पारियों में 54 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट कोहली 48 पारियों में 53 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

रोहित शर्मा रनचेज के दौरान भारत के लिए सबसे अधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए कुल 74 बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया है। टॉप-5 में केएल राहुल 40 छक्कों के साथ चौथे तो युवराज सिंह 31 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव का एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी बताते हैं, सूर्या जब-जब रनचेज के दौरान नॉटआउट लौटे हैं तब-तब टीम इंडिया नहीं हारी। सूर्या रनचेज के दौरान कुल 9 बार नाबाद रहे हैं और हर बार भारत जीता है। शिवम दुबे की भी स्ट्रीक 9 मैचों की है।
इस लिस्ट में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। कोहली 18 बार टी20 में रनचेज के दौरान नाबाद रहे हैं और हर बार भारत को जीत मिली। इस वजह से कोहली को चेजमास्टर के नाम से भी जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
