रणजी में रोहित, यशस्वी, गिल व पंत नहीं दिखा सके कोई कमाल
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में भाग लेना जरूरी कर दिया था। साभार : गूगल बीसीसीआई ने जारी…

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में भाग लेना जरूरी कर दिया था।

बीसीसीआई ने जारी दिशा-निर्देश के बाद रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने 23 जनवरी से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्सा लिया। हालांकि यहां भी सीनियर टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा 2015 के बाद पहली बार रणजी मैच खेलने उतरे हैं।
मुंबई का मुकाबला इस समय जम्मू एंड कश्मीर से जारी है। पारी का आगाज करने उतरी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने निराश किया। जायसवाल 8 गेंदों पर 4 के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट हुए, वहीं रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 3 रन बनाए।
वहीं दूसरी और पंजाब का मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ चल रहा है। गिल इस मैच में पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। पारी का आगाज करने उतरे गिल 8 गेंदों पर 1 चौके से 4 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत का बल्ला भी रणजी ट्रॉफी में नहीं चला, सौराष्ट्र के खिलाफ वह 10 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
बता दें, विराट कोहली और केएल राहुल फिलहाल घरेलू मुकाबले से दूर हैं। कोहली की गर्दन में दर्द है तो राहुल की कोहनी में थोड़ी दिक्कत है, मगर उम्मीद है कि 30 जनवरी से शुरू हो रहे अगले मैच के लिए यह दोनों खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।
भारत को 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, ऐसे में 30 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी मैच में उनके लिए खेलने का आखिरी मौका होगा। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
