द इंडियन व्यू

रणजी में भी कमाल करने में विराट कोहली नाकाम

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही। 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 15 गेंदों पर 1 चौकों से 6 रन बनाए। हिमांशू…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
रणजी में भी कमाल करने में विराट कोहली नाकाम

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही। 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे विराट कोहली पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 15 गेंदों पर 1 चौकों से 6 रन बनाए। हिमांशू सांगवान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। रणजी ट्रॉफी के 7वें राउंड में दिल्ली का मुकाबला रेलवे के खिलाफ जारी है।

साभार : गूगल

रेलवे की टीम ने पहली पारी में 241 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 100 रन के अंदर चार विकेट खो चुकी है। दिल्ली को विराट कोहली से बड़े रनों की आस थी, मगर खिलाड़ियों के साथ उन्होंने फैंस को भी निराश किया।

5वीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपना खाता खोला। वहीं 28वें ओवर में उन्होंने हिमांशू को एक चौका भी लगाया। मगर अगली गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में वह गेंद को मिस कर बैठे और गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलते हुए सीधा स्टंप पर जाकर लगी।

https://twitter.com/LegendDhonii/status/1885198749397639381

कोहली ने 15 गेंदों का सामना किया और 1 चौके से 6 रन बनाए। हिमांशू सिंह उन्हें आउट कर काफी खुश हुए होंगे। एक तो उन्हें विराट कोहली का बड़ा विकेट मिला, वहीं दूसरा उन्होंने इतने बड़े बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया।

विराट कोहली जब बोल्ड हुए तो उनका स्टंप कार्टवील कर काफी दूर जाकर गिरा, किसी भी गेंदबाज के लिए ऐसा विकेट काफी दिल को सुकून देने वाला माना जाता है। कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद दर्शक एक एक कर स्टेडियम के बाहर निकलने लगे।

विराट कोहली की डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी को डीडीसीए यादगार बनाना चाहता था, उन्होंने फैंस के लिए फ्री एंट्री भी रखी थी, मगर फैंस के हाथ निराशा लगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।