द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी में यूपी का दबदबा, रिंकू और माधव के शतकों से टीम मजबूत

स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला रणजी ट्रॉफी में गरजा है। रिंकू ने बिहार के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। रिंकू के शानदार शतकीय पारी की वजह से पहला दिन उत्तर प्रदेश के नाम रहा। रिंकू ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का…

Ragwendra P Singh
October 11, 2026
2 min read
रणजी ट्रॉफी में यूपी का दबदबा, रिंकू और माधव के शतकों से टीम मजबूत

स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला रणजी ट्रॉफी में गरजा है। रिंकू ने बिहार के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। रिंकू के शानदार शतकीय पारी की वजह से पहला दिन उत्तर प्रदेश के नाम रहा।

रिंकू ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक ठोका। रिंकू लगातार रेड बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। रिंकू पिछले कुछ समय ये टी20 टीम में अपनी जगह पुख्ता करने में नाकामयाब रहे हैं। मगर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वो अपने प्रदर्शन से भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

राजगीर में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूपी ने 85 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक और रिंकू सिंह के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई। रिंकू के अलावा माधव ने भी शानदार शतक ठोका। दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 202 रन जोड़े। माधव 124 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

साभार : गूगल

रिंकू 109 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। यूपी ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 287 रन बनाए। इससे पहले अभिषेक गोस्वामी, कप्तान आर्यन जुयाल और करन शर्मा, तीनों ही 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बिहार से सूरज कश्यप ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट झटके, जबकि अमोद यादव को एक सफलता मिली।

रिंकू पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम में अच्छा करने के बावजूद अंदर-बाहर होते रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने प्रदर्शन से टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जगह के लिए दावा ठोका है।

रिंकू रेड बॉल क्रिकेट में भी लगातार अच्छा करते हुए आ रहे हैं। रिंकू के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो, उन्होंने 54 मैचों में अब तक 3800 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का औसत लगभग 59 का रहा है। रिंकू ने अपने करियर में 10 शतक के अलावा 23 अर्धशतक भी ठोके हैं। रिंकू अगर ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो, जल्द ही वो टी20 की बजाय टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।