रणजी ट्रॉफी : बंगाल के खिलाफ पहली पारी में असम की मजबूती, पुरकायस्थ व घाडीगांवकर ने संभाला माेर्चा
मध्यक्रम के बल्लेबाज स्वरूपम पुरकायस्थ के संयम से बनाए गए अर्धशतक और कप्तान सुमित घाडीगांवकर के नाबाद 48 रन के बावजूद असम ने रविवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन बंगाल के खिलाफ स्टंप तक आठ विकेट पर 194 रन…

मध्यक्रम के बल्लेबाज स्वरूपम पुरकायस्थ के संयम से बनाए गए अर्धशतक और कप्तान सुमित घाडीगांवकर के नाबाद 48 रन के बावजूद असम ने रविवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन बंगाल के खिलाफ स्टंप तक आठ विकेट पर 194 रन बनाए।
बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर पुरकायस्थ ने 62 रन बनाकर असम की पारी को संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रद्युन सैकिया (38) के साथ 53 रन और घाडीगांवकर के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर असम को 200 के करीब पहुंचाया।

बंगाल के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सूरज सिंधु जायसवाल (तीन विकेट), मोहम्मद कैफ (दो विकेट) और मोहम्मद शमी (दो विकेट) ने विकेट झटके।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
