द इंडियन व्यू

दानिश का नाबाद शतक, विदर्भ के चार विकेट पर 254 रन

युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार के नाबाद शतक और करुण नायर के साथ 215 रन की साझेदारी से दो बार के विजेता विदर्भ ने खराब शुरुआत से वापसी करके केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन चार विकेट पर 254 रन बनाए। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
February 26, 2025
2 min read
दानिश का नाबाद शतक, विदर्भ के चार विकेट पर 254 रन

युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार के नाबाद शतक और करुण नायर के साथ 215 रन की साझेदारी से दो बार के विजेता विदर्भ ने खराब शुरुआत से वापसी करके केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन चार विकेट पर 254 रन बनाए।

साभार : गूगल

मालेवार 138 रन बनाकर खेल रहे हैं जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। इस बल्लेबाज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह दूसरा शतक है। नायर भी शतक के करीब थे लेकिन दिन के खेल के अंतिम ओवरों में वह आपसी गफलत के चलते 86 रन पर रन आउट हो गए।

इन दोनों ने तब जिम्मा संभाला, जब विदर्भ तीन विकेट पर 24 रन के स्कोर पर संकट में दिख रहा था। मालेवार और नायर ने चौथे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी के दौरान 414 गेंद खेली।

रणजी ट्रॉफी फाइनल Day 1

यह दोनों दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद रहेंगे तब वे एक अनावश्यक रन के लिए दौड़ पड़े और नायर को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 188 गेंद का सामना किया तथा आठ चौके और एक छक्का लगाया।

मालेवार 259 गेंद का सामना कर चुके हैं। उनकी पारी में 14 चौके और दो छक्के हैं। दिन का खेल समाप्त होने के समय उनके साथ यश ठाकुर पांच रन बनाकर खेल रहे थे। केरल ने टॉस जीत कर विदर्भ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और शुरू में ही उसे तीन झटके दिए।

केरल की तेज गेंदबाजी के अगुवाई एमडी निधिश ने दो विकेट लिए जबकि नई गेंद के उनके जोड़ीदार ईडन एप्पल टॉम ने एक विकेट लिया। निधिश ने मैच की दूसरी ही गेंद पर पार्थ रेखाडे (00) को आउट कर दिया लेकिन इसका श्रेय कप्तान सचिन बेबी को जाता है, जिन्होंने मैदानी अंपायर द्वारा पगबाधा की अपील को ठुकराने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया।

दर्शन नालकंडे (01) ने खराब शॉट खेल कर निधिश को अपना विकेट इनाम में दिया जबकि ईडन एप्पल टॉम ने ध्रुव शोरे (16) को विकेट के पीछे कैच कराकर केरल को बड़ी सफलता दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।