रणजी ट्रॉफी : मुंबई के स्टार बल्लेबाज नाकाम, जम्मू-कश्मीर की 5 विकेट से जीत
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सहित कई स्टार प्लेयर से सजी मुंबई टीम की रणजी ट्रॉफी में भद्द पिट गई। जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को मुंबई को 5 विकेट से हराया। साभार : गूगल यह मैच बीकेसी स्टेडियम में खेला गया। जम्मू-कश्मीर ने…

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सहित कई स्टार प्लेयर से सजी मुंबई टीम की रणजी ट्रॉफी में भद्द पिट गई। जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को मुंबई को 5 विकेट से हराया।

यह मैच बीकेसी स्टेडियम में खेला गया। जम्मू-कश्मीर ने दूसरी बार मुंबई को मुंबई में हराया। जम्मू-कश्मीर को मैच के तीसरे दिन 205 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम ने 49 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर हासिल किया। युद्धवीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कुल सात विकेट चटकाए।
मुंबई की पहली पारी 120 रनों पर सिमटी थी, जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाए। पारस ब्रिगेड को पहली पारी के आधार पर 86 रनों की बढ़त मिली थी।
शार्दुल ठाकुर के शतक से मुंबई ने दूसरी पारी में 290 रन जुटाए। बतौर ओपनर आए रोहित (3, 28) और यशस्वी (26) दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। रोहित 10 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरे थे लेकिन वापसी यादगार नहीं रही।
भारतीय कप्तान रोहित लंबे समय से रेड-बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट में महज 31 रन ही बना पाए थे। सीरीज के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था सभी खिलाड़ियों को जितना संभव हो सके, उतना घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।
मुंबई की ओर से ना सिर्फ रोहित-यशस्वी बल्कि अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर भी छाप नहीं छोड़ पाए। मुंबई के कप्तान रहाणे ने 12, 16 जबकि अय्यर ने 11 और 17 रनों का योगदान दिया। पहली पारी में जहां मुंबई के छह प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे वहीं दूसरी पारी में 6 खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं छू सके।
मुंबई ने दूसरी पारी में 7 विकेट महज 101 रनों पर खो दिए थे, जिसके बाद शार्दुल ने सम्मानजनक स्कोर पहुंचाया। आठवें नंबर पर आए शार्दुल ने 135 गेंदों में 18 चौकों से 119 रन की पारी खेली। उन्होंने तनुश कोटियन (136 गेंदों में 62, छह चौके) के साथ नौवें विकेट के लिए 181 रन साझेदारी की।
जम्मू-कश्मीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी हुई शुरुआत की। ओपनर यावर हसन ने 24 और शुभम खजूरिया 45 रनों को योगदान दिया।
विवरांत शर्मा ने 38 और अब्दुल समद ने 24 रन बनाए। कप्तान पारस के बल्ले से 15 रन निकले। आबिद मुश्ताक 32 और कन्हैया वधावन 19 रन बनाकर नाबाद रहे। आबिद ने छक्का लगाकर जम्मू-कश्मीर को जीत दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
