रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोंगेवाला युद्ध स्थल पर पहुुंचे, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
जोधपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर के दौरे पर हैं। वे तनोट हेलीपेड से लोंगेवाला युद्ध स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।लोंगेवाला पहुंच कर रक्षा मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और…

जोधपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर के दौरे पर हैं। वे तनोट हेलीपेड से लोंगेवाला युद्ध स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।लोंगेवाला पहुंच कर रक्षा मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे सीमा की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करेंगे और रियल टाइम मिलिट्री डिप्लॉयमेंट तथा सेना की टेक्निकल क्षमता का जायजा लेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री जैसलमेर आर्मी कैंट में आयोजित आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में देश की रक्षा रणनीति, सीमा सुरक्षा और सैन्य सुधारों पर विस्तृत चर्चा होगी।जानकारी के अनुसार, कॉन्फ्रेंस में थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित सेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में ‘अग्निवीर योजना’ से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जिसमें अग्निवीरों की स्थायी नियुक्ति और भविष्य की सैन्य नीति प्रमुख विषय रहेंगे। यह दौरा सीमाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सेना के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
