यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग : टीम के सह मालिक की भूमिका निभाएंगे अभिषेक बच्चन
यूरोप में क्रिकेट को बढावा देने के लिये शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन एक टीम के सह मालिक बन गए हैं। साभार : गूगल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से…

यूरोप में क्रिकेट को बढावा देने के लिये शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन एक टीम के सह मालिक बन गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हो रही है। इसमें इन तीन देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे।
आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभिषेक ने कहा ,‘‘क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया भी है। ईटीपीएल वैश्विक स्तर पर इसकी लोकप्रियता की बानगी देने वाला आदर्श मंच है। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के शामिल होने के साथ इसकी लोकप्रियता आगे और बढेगी।’’
आयरलैंड क्रिकेट के सीईओ और ईटीपीएल के चेयरमैन वारेन ड्यूट्रोम ने कहा ,‘‘हमें अभिषेक बच्चन का सह मालिक के रूप में स्वागत करके खुशी हो रही है। खेलों के लिये उनका जुनून और बतौर उद्यमी उनका कौशल काफी उपयोगी साबित होगा।’’
लीग के निदेशक सौरव बनर्जी ने कहा ,‘‘क्रिकेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दूसरा खेल है और यूरोप में भी लोकप्रिय हो रहा है। आईसीसी के 108 में से 34 देश यूरोपीय हैं और हम यहां क्रिकेट को बड़ा मंच देना चाहते हैं।’’
लीग की निदेशक प्रियंका कौल ने बताया कि पहले सत्र में छह टीमें डबलिन, बेलफास्ट, एम्सटर्डम, रोटरडम, एडिनबर्ग और ग्लासगो खेलेंगी। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा जिसमें यूरोप, भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे प्रमुख बाजार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
