द इंडियन व्यू

यूपी योद्धाज ने रोमांचक टाईब्रेकर में बेंगलुरू बुल्स को पछाड़कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

जयपुर। यूपी योद्धाज ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के अपने आठवें मैच में रोमांचक टाईब्रेकर में बेंगलुरू बुल्स को 6-5 से हराकर लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
3 min read
यूपी योद्धाज ने रोमांचक टाईब्रेकर में बेंगलुरू बुल्स को पछाड़कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

जयपुर। यूपी योद्धाज ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के अपने आठवें मैच में रोमांचक टाईब्रेकर में बेंगलुरू बुल्स को 6-5 से हराकर लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत दर्ज की।

निर्धारित समय तक स्कोर 36-36 से बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला टाईब्रेकर में गया, जिसे यूपी ने अपने नाम किया। टाईब्रेकर में एक समय स्कोर 3-3 था। गगन ने स्कोर 4-3 किया और फिर कप्तान सुमित ने शानदार टैकल के साथ बढ़त 5-3 कर दी। इसके बाद सुमित की रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और स्कोर 6-4 हो गया।

बुल्स की अंतिम रेड पर अलीरेजा ने एक अंक लिया, लेकिन तब तक यूपी की जीत तय हो चुकी थी। पहला हाफ रोमांचक रहा। एक समय यूपी 5-11 से पीछे थी, लेकिन गुमान के मल्टीप्वाइंटर से आलआउट टलने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की और हाफटाइम तक स्कोर 19-20 कर लिया।

इस दौरान भवानी और गगन के दम पर यूपी ने मुकाबले में पकड़ बनाई। शुरुआती 10 मिनट में यूपी के खाते में सिर्फ एक टैकल और छह रेड प्वाइंट थे, लेकिन इसके बाद टीम ने एडवांस टैकल से बचते हुए तीन टैकल और सात रेड प्वाइंट जोड़े, जिससे बुल्स आलआउट हो गए और स्कोर 17-20 हो गया।

आलइन के बाद यूपी ने लगातार अंक बटोरे और फासला घटाकर एक कर दिया। गुमान, गगन और भवानी की बदौलत यूपी ने इस हाफ में रेड में बुल्स से बेहतर प्रदर्शन किया (13 अंक बनाम 12)। भवानी ने खासतौर पर शानदार खेल दिखाया और दो मल्टीप्वाइंटर के साथ इस हाफ में 6 अंक जुटाए।

दूसरे हाफ में यूपी के डिफेंस ने अलीरेजा को लपककर स्कोर 20-20 कर दिया। इसके बाद कप्तान सुमित ने बेहतरीन टैकल किया और गुमान ने बोनस लेकर टीम को मैच में बनाए रखा। यूपी का डिफेंस पूरी तरह सक्रिय हो चुका था। हितेश ने अलीरेजा और आशीष को रोककर स्कोर 24-24 कर दिया।

इस बीच भवानी ने सुपर रेड के साथ 30वें मिनट तक यूपी को 27-24 की बढ़त दिला दी और बुल्स को आलआउट की कगार पर ला खड़ा किया। इसके बाद सुमित ने आलआउट पूरा कर स्कोर 31-26 कर दिया। पिछले पांच मिनट में यूपी ने 3 के मुकाबले 9 अंक हासिल कर शानदार वापसी की, जिस पर गगन ने मुहर लगा दी।

सुमित ने अलीरेजा को दबोचकर बढ़त बरकरार रखी और आशू ने आशीष को लपककर अंतर तीन का कर दिया। इसके बाद भवानी ने अंक लेकर अपना सुपर-10 पूरा किया। हालांकि अलीरेजा ने सुपर रेड के साथ स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी 15 सेकेंड में शिवम रेड पर आए लेकिन अंक लिए बिना लौटे और मुकाबला टाईब्रेकर में चला गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।