यूपी के शिवम, जुनैद, भव्य, अभिनव व सुजाता क्वालीफिकेशन के अगले दौर में
लखनऊ। यूपी के शिवम श्रीवास्तव, जुनैद अंसारी, भव्य बघेल, अभिनव वर्मा व सुजाता सिंह योनेक्स-सनराईज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के गुरुवार से शुरू हुए क्वालीफाइंग मुकाबलों में…

लखनऊ। यूपी के शिवम श्रीवास्तव, जुनैद अंसारी, भव्य बघेल, अभिनव वर्मा व सुजाता सिंह योनेक्स-सनराईज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के गुरुवार से शुरू हुए क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट
क्वालीफाइंग मुकाबले बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर विनय खंड स्टेडियम व गोमतीनगर विजयंत खंड के बैडमिंटन कोर्ट मे किए जा रहे है। पुरुष एकल क्वालीफिकेशन डी में यूपी के शिवम श्रीवास्तव ने हरियाणा के सत्यम प्रताप दहिया को 15-13, 15-11 से हराया।

मिश्रित युगल में यूपी के कुंवर शिवांग व सुजाता सिंह ने अमृत मोहंती व श्रुति माधव फानसे (ओडिशा/महाराष्ट्र) को 15-9, 15-8 से हराया। वहीं शशांक छेत्री व श्रावणी वालेकर (उत्तराखंड/महाराष्ट्र) ने यूपी के कुमार यश व अमोलिका सिंह को 15-12, 15-7 से और प्रकाश राज एस. व कर्णिका श्री एस. (कर्नाटक) ने अभिषेक कुशवाहा व कृष्णा नेहा (यूपी/केरल) को 15-7, 15-13 से हराया।
महिला एकल में यूपी की काजल पंवार ने तमिलनाडु की अक्षया ए. को 15-10, 15-11 से हराया। वहीं दिल्ली की श्रीजा गुप्ता ने यूपी की तनिष्का अरोड़ा को 15-6, 15-10 से पराजित किया।
पुरुष एकल क्वालीफिकेशन ए में यूपी के जुनैद अंसारी ने हरियाणा के अभय सिंह को 15-11, 10-15, 15-5 से, यूपी के भव्य बघेल ने राजस्थान के भव्य श्रीमाली को 15-13, 13-15, 15-9 से, यूपी के गुरप्रीत कुमार ने गोवा के प्रतीक महाजन को 13-15, 15-9, 16-14 से पराजित किया।
पुरुष युगल में तमिलनाडु के किशोर बी.व केशव दुवारी ने यूपी के अखिलेश कुमार कश्यप व सोहन साहू को 15-6, 15-13 से पराजित किया। महिला एकल क्वालीफिकेशन में यूपी की निशिका सिंह और पुरुष एकल क्वालाफिकेशन डी में यूपी के आदित्य दुबे ने जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
