द इंडियन व्यू

यादाद्री भुवनगिरी जिले की दवा फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट,दो मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

हैदराबाद : तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले के भूदान पोचमपल्ली मंडल के दोथीगुडेम गांव के पास एक दवा फैक्ट्री में शुक्रवार रात रिएक्टर में विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर…

Ragwendra P Singh
August 22, 2026
2 min read
यादाद्री भुवनगिरी जिले की दवा फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट,दो मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

हैदराबाद : तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले के भूदान पोचमपल्ली मंडल के दोथीगुडेम गांव के पास एक दवा फैक्ट्री में शुक्रवार रात रिएक्टर में विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में कुल 10 मजदूर घायल हुए हैं।बताया गया कि हादसा रात की पाली के दौरान हुआ। रिएक्टर में अचानक हुए विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। रिएक्टर के पास काम कर रहे बिहार के मजदूरों समेत 10 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। कंपनी प्रबंधन ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।तेज धमाके से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई और आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चौटूप्पल ग्रामीण सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) सतीश रेड्डी, सब-इंस्पेक्टर (एसआई) जगन समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।बताया गया है कि इस कंपनी में पिछले महीने भी एक हादसा हुआ था, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों को लेकर आसपास के ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है।उल्लेखनीय है कि हैदराबाद के समीप स्थित पोचमपल्ली गांव विनोबा भावे के भूदान आंदोलन की शुरुआत के लिए जाना जाता है। पोचमपल्ली अपनी प्रसिद्ध रेशमी साड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।