द इंडियन व्यू

वेस्टइंडीज पर बरसे यशस्वी, लारा ने कहा – इतना मत मारो हमारे गेंदबाजों को

दिल्ली टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। यशस्वी ने एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेली। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए। दूसरे…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
वेस्टइंडीज पर बरसे यशस्वी, लारा ने कहा – इतना मत मारो हमारे गेंदबाजों को

दिल्ली टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। यशस्वी ने एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेली।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए। दूसरे दिन के खेल के बाद उनकी मुलाकात वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा से हुई, जिन्होंने मजाक में ही सही, अपनी टीम के गेंदबाजों के लिए रहम की भीख मांगी।

दरअसल, दूसरे दिन का खेल जब दिल्ली टेस्ट मैच में खत्म हुआ तो यशस्वी जायसवाल मैदान से लौट रहे थे, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा मैच के बाद की जानकारी देने के लिए मैदान पर जा रहे थे।

साभार : गूगल

बाउंड्री लाइन के पास दोनों की भेंट हुई। इस दौरान ब्रायन लारा का हाल-चाल यशस्वी जायसवाल ने पूछा कि आप कैसे हैं सर? इस पर लारा ने कहा- मैं अच्छा हूं। इसके बाद मजाकिया अंदाज में ब्रायन लारा ने कहा- हमारे गेंदबाजों को इतना मत मारो। इस पर यशस्वी ने कहा- मैं बस कोशिश कर रहा था।

यशस्वी जायसवाल अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे, लेकिन फिर भी वे दो मैचों की दो पारियों में 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वेस्टइंडीज के पिछले दौरे पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और वहां उन्होंने ऐसी ही विशाल पारी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेली थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में 171 रनों की पारी जायसवाल ने खेली थी। अगले मैच में फिर से उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। वे अब तक 2 दोहरे शतकों के साथ कुल 6 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं। 12 अर्धशतक भी वे अब तक 25 टेस्ट मैचों में जड़ने में सफल हुए हैं। यशस्वी अभी 23 साल के हैं, लेकिन कमाल की पारियां वे खेलते जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।