द इंडियन व्यू

यमुनोत्री मार्ग पर चट्टान खिसकने से बच्ची की मौत, एक श्रद्धालु लापता

उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के निकट साेमवार काे अचानक चट्टान खिसकने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु के लापता होने की सूचना है। घटना में घायल एक व्यक्ति को जानकी चट्टी…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
1 min read
यमुनोत्री मार्ग पर चट्टान खिसकने से बच्ची की मौत, एक श्रद्धालु लापता

उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के निकट साेमवार काे अचानक चट्टान खिसकने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु के लापता होने की सूचना है। घटना में घायल एक व्यक्ति को जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, हालांकि लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को फिलहाल रोकना पड़ा है।मौके पर तैनात एसडीआरएफ ने महाराष्ट्र निवासी रशिक श्रद्धालु को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भेजा, जबकि एक बच्ची का शव बरामद किया गया है।बड़कोट के पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र संवेदनशील है, यहां पूरी यमुना घाटी में आपदा से यात्रियों को सुरक्षित करने की जरुरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।