द इंडियन व्यू

म्यांमार में मानवाधिकार के मुद्दे पर दिलीप सैकिया ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष मजबूती से रखा

गुवाहाटी : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं दरंग-उदालगुड़ी से सांसद दिलीप सैकिया ने "म्यांमार में मानवाधिकार की स्थिति" विषय पर आयोजित महासभा में भारत का पक्ष मजबूती से रखा।भारत का…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
1 min read
म्यांमार में मानवाधिकार के मुद्दे पर दिलीप सैकिया ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष मजबूती से रखा

गुवाहाटी : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं दरंग-उदालगुड़ी से सांसद दिलीप सैकिया ने "म्यांमार में मानवाधिकार की स्थिति" विषय पर आयोजित महासभा में भारत का पक्ष मजबूती से रखा।भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सैकिया ने म्यांमार में मानवाधिकार की स्थिति को लेकर भारत सरकार की नीति और दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण के प्रति भारत की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दुनिया के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष रेखांकित किया।राज्य भाजपा मुख्यालय ‘अटल बिहारी वाजपेयी भवन’ से जारी वक्तव्य में भाजपा प्रवक्ता जयंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भारत के प्रतिनिधि के रूप में विश्व मंच पर भारत की मानवीय सोच और मानवाधिकार संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर दुश्मन देशों की जमीन से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने संयुक्त राष्ट्र में अपने साहसिक और गरिमामय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत माता का मान बढ़ाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।