द इंडियन व्यू

मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने साझा की जानकारी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले सोमवार शाम भारतीय बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं। तीसरे टी-20 से पहले मीडिया ने शमी की फिटनेस पर सवाल किया था। साभार : गूगल कोटक ने…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने साझा की जानकारी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले सोमवार शाम भारतीय बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं। तीसरे टी-20 से पहले मीडिया ने शमी की फिटनेस पर सवाल किया था।

साभार : गूगल

कोटक ने कहा, 'मोहम्मद शमी फिलहाल फिट हैं, उनके खेलने पर फैसला कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर करेंगे। फिलहाल उनकी फिटनेस पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।

शमी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 19 फरवरी से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के टीम भारतीय स्क्वॉड में हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से राजकोट में होगा।

मोहम्मद शमी ने 19 नवंबर 2023 को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला था। शमी ने उस मुकाबले में एक विकेट लिया था। भारतीय टीम उस मुकाबले में 6 विकेट से हार गई थी। शमी ने जनवरी-2024 में इंग्लैंड में एंकल की सर्जरी कराई थी। उसके बाद कई महीने शमी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कैंप में थे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2024 में रणजी ट्रॉफी से प्रोफेशनल क्रिकेट में लौटे थे।

शमी ने चोट के बाद बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी के राउंड-1 में मप्र के खिलाफ मैच से वापसी की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली (टी-20) और विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।

मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी मार्क वुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इंग्लैंड की टीम सकारात्मक है। सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उन्हें जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

पहला मैच हारने के बाद दूसरा मैच काफी करीबी रहा, इसलिए अब टीम अगले मैच में ज्यादा प्रयास के साथ मैदान पर उतरेगी। सीरीज का दूसरा मैच बहुत मनोरंजक रहा। टी-20 फॉर्मेट में मैच का रुख तेजी से बदला जा सकता है, वह भी सिर्फ एक ओवर में, इसलिए अब इंग्लैंड की टीम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।