मोहम्मद आमिर ने झटका विकेट, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया
अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म पुष्पा का क्रेज देश विदेश में है। क्रिकेट फील्ड पर भी खिलाड़ी इस फिल्म के आइकॉनिक सेलिब्रेशन से दूर नहीं रह पाते। आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी अपनी कामयाबी का जश्न इस अंदाज में मनाता हुआ नजर…

अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म पुष्पा का क्रेज देश विदेश में है। क्रिकेट फील्ड पर भी खिलाड़ी इस फिल्म के आइकॉनिक सेलिब्रेशन से दूर नहीं रह पाते। आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी अपनी कामयाबी का जश्न इस अंदाज में मनाता हुआ नजर आता है।

अब इस कड़ी में पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का नाम जुड़ गया है। आमिर इंटरनेशनल लीग टी20 में डेजर्ट वाइपर्स का हिस्सा हैं। बुधवार, 22 जनवरी को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने विकेट लेने के बाद पुष्पा स्टाइल में सेलिब्रेशन किया।
मोहम्मद आमिर ने शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के लिए मैच जिताऊ परफॉर्मेंस दी। 3.1 ओवर में उन्होंने मात्र 23 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए।
https://www.instagram.com/ilt20onzee/reel/DFIdFIUtll8/
उनके इस उम्दा स्पेल के चलते शारजाह की पूरी टीम मात्र 91 रनों पर सिमट गई। आमिर ने ये पुष्पा स्टाइल सेलिब्रेशन रोहन मुस्तफा को आउट करने के बाद किया। बात मुकाबले की करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने यह मैच 10 विकेट के अंतर से जीता। 92 रनों के टारगेट का पीछा बिना विकेट खोए 10 ओवर में ही कर लिया था।
आमिर को उनके लाजवाब बॉलिंग परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। डेजर्ट वाइपर्स की यह 6 मैचों में 5वीं जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
