द इंडियन व्यू

मोदी ने वियतनाम में नाव हादसे पर जताया शोक

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम में नाव हादसे में कई भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की…

Ragwendra P Singh
July 11, 2026
1 min read
मोदी ने वियतनाम में नाव हादसे पर जताया शोक

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम में नाव हादसे में कई भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि फु-क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों से जुड़ी नौका दुर्घटना की दुखद खबर से उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 

उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय अधिकारी इस मामले में वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि राहत एवं सहायता कार्यों में कोई कमी न रहे।

 

उल्लेखनीय है कि वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव के फु-क्वोक द्वीप के पास पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे।

 

-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।