ये हैं असली हीरो - पीकेएल स्टार्स ने सराहा पैरा कबड्डी एथलीट्स का जज़्बा
जयपुर : जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम ने बुधवार को दृढ़ संकल्प के एक अनोखे उत्सव का गवाह बना, जब पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक के नेतृत्व वाली व्हीलिंग हैप्पीनेस फ़ाउंडेशन ने कैप्री स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के सहयोग से एक…

जयपुर : जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम ने बुधवार को दृढ़ संकल्प के एक अनोखे उत्सव का गवाह बना, जब पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक के नेतृत्व वाली व्हीलिंग हैप्पीनेस फ़ाउंडेशन ने कैप्री स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के सहयोग से एक पैरा-एथलीट कबड्डी प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया।

यह मैच दो जोशीली टीमों – पैरा धाकड़ और पैरा वॉरियरज़ – के बीच खेला गया। इसमें विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं वाले पैरा-एथलीट्स शामिल थे, जिनमें हाथ (कलाई और कोहनी के ऊपर) और पैर (घुटने के ऊपर व नीचे) के अंग-विच्छेदन वाले खिलाड़ी तथा कमजोर अंगों वाले पोलियो सर्वाइवर्स थे।
प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैट पर बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। दिन के महत्व को और बढ़ाते हुए, प्रो कबड्डी लीग की बंगाल वॉरियरज़ टीम के खिलाड़ी भी पैरा-एथलीट्स का उत्साह बढ़ाने पहुंचे, जिससे यह मुकाबला खेल भावना और एकजुटता का भावुक प्रदर्शन बन गया।

बंगाल वॉरियरज़ के कप्तान देवांक दलाल ने अपनी प्रेरणा व्यक्त की, “यह देखने के लिए एक बहुत ही शानदार मैच था, और मैं इन्हें असली हीरो मानता हूँ। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष झेले हैं।
हमें अगर छोटी सी चोट भी लगती है, तो हम आराम कर लेते हैं, लेकिन ये अपने संघर्षों के बावजूद इतनी मेहनत कर रहे हैं और इतना अच्छा खेल रहे हैं। यह हमारे जैसे कबड्डी खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है।” पैरा-एथलीट्स के लिए यह अवसर ऐतिहासिक था।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री (नॉटविल, स्विट्ज़रलैंड) में पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर के रजत पदक विजेता विकास कुमार ने पैरा-कबड्डी की प्रगति पर विचार साझा करते हुए कहा, “मैं पहले सामान्य पैरा-एथलेटिक्स में भाग लेता था, जब तक राजेश सर (कोच) और दीपा मैडम ने हमारे देश में पैरा-कबड्डी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत नहीं की थी।

“मेरे बहुत से साथी पैरा-एथलीट्स अब पैरा-कबड्डी में भी आ गए हैं। और अब, इतने बड़े मंच पर खेलना एक बेहद गर्व का क्षण है, खासकर क्योंकि अब पैरा-एथलीट्स को भी सक्षम खिलाड़ियों के समान सम्मान मिल रहा है,” उन्होंने आगे कहा।
कोच राजेश कुमार, भीम अवार्डी और एशियन पैरा गेम्स पदक विजेता (2010), ने इस तरह के मंच की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “हम पीकेएल को इस अवसर के लिए धन्यवाद देते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को मिला है। यह हमारे पैरा-कबड्डी खिलाड़ियों को नई पहचान देगा।
यह उन एथलीट्स के लिए भी प्रेरणा बनेगा जो घर पर बैठकर हमें खेलते देख रहे हैं। “हमारे पैरा-कबड्डी खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, और अब पीकेएल की वजह से और भी बेहतर होगा।
हमें उम्मीद है कि आज की दोनों टीमों के खिलाड़ी भविष्य में अपना हुनर दिखाएंगे,” उन्होंने जोड़ा। खिलाड़ियों के लिए, पीकेएल के मैट पर खेलना किसी सपने के सच होने से कम नहीं था।
2021 में श्रीलंका में पैरा-कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता सचिन टंडेल ने गर्व से कहा, “मैं 2018 से पैरा-कबड्डी खेल रहा हूँ। और आज हमें पीकेएल के मैट पर खेलने का जो मौका मिला – इस मंच पर पैरा-एथलीट्स का प्रतिनिधित्व करना – यह मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
