द इंडियन व्यू

मैजेस्टिक आर्यन्स 16 रन की जीत से फाइनल में

लखनऊ। करुणेश उपाध्याय (64) और कपिल शर्मा (चार विकेट) के शानदार खेल से मैजेस्टिक आर्यन्स ने हमसफर प्रीमियर लीग- सीजन 1 के एलिमिनेटर मैच में हंटर्ज क्रिकेट क्लब के 16 रन से हराकर फाइनल मे जगह बनाई। साभार : गूगल सीएसडी…

Ragwendra P Singh
February 17, 2025
1 min read

लखनऊ। करुणेश उपाध्याय (64) और कपिल शर्मा (चार विकेट) के शानदार खेल से मैजेस्टिक आर्यन्स ने हमसफर प्रीमियर लीग- सीजन 1 के एलिमिनेटर मैच में हंटर्ज क्रिकेट क्लब के 16 रन से हराकर फाइनल मे जगह बनाई।

साभार : गूगल

सीएसडी सहारा क्रिकेट ग्राउंड गोमती नगर पर खेले गए इस मुकाबले में मैजेस्टिक आर्यन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। करुणेश उपाध्याय ने 48 गेंदों पर सात चौके व दो छक्के से शानदार 64 रन बनाए। उनके अलावा डॉ सुमित ने 20, शाहजेब खान ने 23 व विवेक ने 22 रन बनाए। संदीप और अभिमन्यु सिंह को तीन-तीन विकेट की सफलता मिली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए हंटर्ज क्रिकेट क्लब 18.3 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन पर ऑल आउट हो गया। अभिमन्यु सिंह ने 49, अब्दुल्ला जमाली ने 42 और सूफियान मोहताशिम ने 36 रन जोड़े लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैजेस्टिक आर्यन्स से कपिल शर्मा को चार, उमैर अख्तर को तीन व संजीव को दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।