मैच के बीच बदली वफादारी, पाकिस्तानी फैन ने पहन ली टीम इंडिया की जर्सी
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में हुए एशिया कप मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मैच में शुरू से लेकर अंत तक भारत का दबदबा रहा। साभार : गूगल पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया…

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में हुए एशिया कप मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मैच में शुरू से लेकर अंत तक भारत का दबदबा रहा।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तानी फैन अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खूब शोर मचा रहे थे। मैच भारत के पक्ष में एकतरफा होते देख पाकिस्तानी फैन मायूस होने लगे।
इसी दौरान एक फैन ने अपनी जर्सी ही बदल ली। उसने पाकिस्तानी टीम की जर्सी को निकाला तो नहीं, लेकिन उसके ऊपर से भारतीय टीम की जर्सी पहनकर सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड को चीयर करने लगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान के स्कोर को 2 अंकों में सिमटने से रोका। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। 44 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में 2-2 विकेट आए। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 विकेट चटकाए। जीत के लिए 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रनों की पारियां खेली। सिक्स लगाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव साथी बल्लेबाज शिवम दुबे के साथ सीधे ड्रेसिंग रूम लौट आए।
दोनों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने की औपचारिकता नहीं निभाई। इससे पहले टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
