द इंडियन व्यू

“मैं और मेरा” की भावना ही युद्धों का मूल कारण: मोहन भागवत

बेलगावी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में होने वाले अधिकांश युद्धों की जड़ “मैं और मेरा” की भावना है। उन्होंने यह बात कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुका के यडूर गांव में…

Ragwendra P Singh
March 28, 2026
2 min read

बेलगावी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में होने वाले अधिकांश युद्धों की जड़ “मैं और मेरा” की भावना है। उन्होंने यह बात कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुका के यडूर गांव में आयोजित एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

 

इस दौरान मोहन भागवत ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान-इजराइल संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष रूस-यूक्रेन युद्ध जितना पुराना नहीं है, लेकिन इसके दीर्घकालिक होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विश्व की समस्याओं का समाधान “मानव धर्म” और हिंदू धर्म के मूल्यों में निहित है। भारत सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है और वैश्विक शांति का संदेश दे रहा है।

 

हिंदू समाज की विविधता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पूजा-पद्धति, खान-पान और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद समाज प्राचीन काल से एकजुट रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदू समाज में किसी को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोई परंपरा नहीं रही है।

 

कार्यक्रम का आयोजन यडूर स्थित श्री काडदेवर मठ में किया गया, जहां श्रीशैल जगद्गुरु चन्नरामसिद्ध श्री के नेतृत्व में गौ-तुलाभार संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहन भागवत ने गौ-पूजा कर गायों को चारा भी खिलाया।

 

युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।