द इंडियन व्यू

मेहर-शैलेंद्र ने जीता पुरुष युगल खिताब, अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस चैंपियन

लखनऊ। मेहर व शैलेंद्र ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर बेहतरीन जुगलबंदी की बदौलत पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस, अंडर-14 बालक में कृष्णा सिंह व…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
2 min read
मेहर-शैलेंद्र ने जीता पुरुष युगल खिताब, अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस चैंपियन

लखनऊ। मेहर व शैलेंद्र ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर बेहतरीन जुगलबंदी की बदौलत पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर अंडर-12 में अन्वेशा व तेजस, अंडर-14 बालक में कृष्णा सिंह व अंडर-10 बालक में सार्थक शुक्ला चैंपियन बने। पुरुष एकल सेमीफाइनल में जीत से अनुरुद्ध व अनुज ने खिताबी भिड़ंत तय की।

द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष युगल फाइनल में शैलेंद्र व मेहर ने अनुज व अनुरुद्ध को 7-5 से हराया।

अन्य फाइनल मुकाबलों में बालिका अंडर-12 में अन्वेशा ने सिया को 8-6 (4-3) से हराया जबकि बालक अंडर-12 में तेजस ने अभय पाल को 4-0 से हराया। बालक अंडर-14 में कृष्णा सिंह ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-3 से, बालक अंडर-10 में सार्थक शुक्ला ने अधिराज सिंह को 4-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

पुरुष एकल सेमीफाइनल में अनुरुद्ध ने यश को 7-5 से और अनुज ने राहुल को 7-4 से हराया। बालक अंडर-18 सेमीफाइनल में अनुरुद्ध कुमार ने अथर्व गोयल को 7-1 से व अनुज कुमार ने रोहिन राज को 7-2 से पराजित किया।

बालक अंडर-16 सेमीफाइनल में रोहिन ने मोहम्मद आरिज़ को 7-5 से एवं अर्णव चौहान ने शौर्य सिंह को 7-4 से हराया। टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार आठ दिसंबर को शाम 5 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि एफिल ग्रुप के चेयरमैन एसके गर्ग होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।