द इंडियन व्यू

मेरा बूथ, सबसे मजबूत’: बिहार की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पटना : बिहार के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read
मेरा बूथ, सबसे मजबूत’: बिहार की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पटना : बिहार के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे।यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे।प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा।महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।